फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा हर विधानसभा में पदयात्रा निकालेगी, हर कार्यकर्ता करेंगे जनसंपर्क

विज्ञापन
विज्ञापन
शामली। भाजपा पद यात्रा सफल बनाने के लिए भाजपा की बैठक आयोजित की गई। जिसमें जिले की सभी विधानसभा क्षेत्रो में 150 किमी लंबी 150 कार्यकर्ताओं की पद यात्रा निकालने और सफल बनाने के लिए विचार विमर्श किया गया।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को वीवी इंटर कालेज रोड स्थित भाजपा कार्यालय में आयोजित बैठक में भाजपा पद यात्रा के क्षेत्रीय प्रमुख गोविंद चौधरी ने कहा कि वर्ष 2019 के लोक सभा चुनाव की तैयारी के मद्देनजर जिले की तीनों विधानसभा में पद यात्रा निकाली जाएगी। हर विधानसभा 150 कार्यकर्ताओं द्वारा 150 किमी की निकाली जाएगी। पदयात्रा सभी कार्यकर्ताओं से जनसंवाद करेगी। पद यात्रा में केंद्र-प्रदेश सरकार की लाभकारी योजनाओं को जन जन तक पहुंचाने का काम किया जाएगा।
भाजपा जिला उपाध्यक्ष राजेंद्र सिंह की अध्यक्षता में आयोजित बैठक भाजपा के क्षेत्रीय उपाध्यक्ष हरवीर मलिक, भाजपा जिलाध्यक्ष पवन तरार, भाजपा नेता मृंगाका सिंह, निवर्तमान जिलाध्यक्ष रामजी लाल कश्यप, जिला महामंत्री राजन बत्रा, विशेष सरोहा, शशि अरोरा, पूनज राणा, शामली पद यात्रा प्रमुख प्रसन्न चौधरी, थानाभवन पदयात्रा प्रमुख राजेंद्र सिंह, कैराना पदयात्रा प्रमुख अनुज चौहान, सभी मंडल अध्यक्ष अशोक राणा, सतवीर वर्मा, राकेश गर्ग, गढ़ीपुख्ता नगराध्यक्ष भूपेंद्र सिंह, डॉक्टर मनोज शर्मा, युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष पुनीत द्विवेदी, राजकुमार शर्मा, रवि गोयल, विस्तारक राजेश राणा, अभिषेक कोहली, मनोज पंवार आदि मौजूद रहे। संचालन पद यात्रा प्रमुख नीरज उपाध्याय ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें