फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

40 सेंटीमीटर घटा यमुना नदी का जलस्तर

विज्ञापन
विज्ञापन
यमुना नदी का जलस्तर घटा
विज्ञापन

कैराना। हथिनीकुंड बैराज से छोड़े जा रहे पानी की मात्रा में कमी आने के बाद यमुना नदी के जलस्तर में भी 40 सेंटीमीटर की गिरावट आई है। यमुना नदी चेतावनी बिंदु 230 मीटर पर आ गया।
विज्ञापन

कई दिनों से यमुना का जलस्तर चेतावनी बिंदु से ऊपर 230.20 मीटर पर थम गया था। बुधवार को हथिनीकुंड बैराज से छोड़े गए पानी के यहां तक पहुंच जाने से 20 सेंटीमीटर की वृद्धि हो गई थी और जलस्तर 230.40 मीटर पर पहुंच गया था। वहीं, बृहस्पतिवार को जलस्तर में 40 सेंटीमीटर की गिरावट आई, जिसके बाद यमुना का जलस्तर चेतावनी बिंदु 230 मीटर पर आ गया। हथिनीकुंड बैराज से मिली जानकारी के अनुसार बृहस्पतिवार सुबह 6, 7 व 8 बजे 12612 क्यूसेक, 9, 10 व 11 बजे 18224 क्यूसेक, दोपहर 12 बजे 12612 क्यूसेक, एक बजे 18224 क्यूसेक, दो बजे 25490 क्यूसेक, तीन बजे 18224 क्यूसेक तथा चार बजे 12612 क्यूसेक पानी यमुना नदी में डिस्चार्ज किया गया। यह पानी अगले 24 घंटे में कैराना यमुना पुल तक पहुंचेगा। उधर, यमुना का जलस्तर घटने से क्षेत्र के तटवर्ती गांवों पर मंडराया बाढ़ का खतरा भी फिलहाल टल गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें