आपस में राग और द्वेष नहीं रखना चाहिए
झिंझाना।
गुरु पूर्णिमा पर कस्बे के आर्यसमाज धर्मशाला में स्वामी स्वरूपानंद महाराज सरहिंद पंजाब के सानिध्य में विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। भंडारे के उपरांत गुरु महाराज ने अपने प्रवचनों में भक्तजनों को समझाया की आपस में राग द्वेष नहीं रखना चाहिए।
कस्बे के आर्यसमाज धर्मशाला में धार्मिक भक्त समाज झिंझाना की ओर से विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। इसमें कस्बे के सभी धर्मों के हजारों लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया। भंडारे के बाद यहां पधारे स्वामी स्वरूपानंद जी महाराज ने भक्तजनों को अपने प्रवचनों में समझाया की आपस में द्वेष नहीं रखना चाहिए। प्रतिस्पर्धा अगर रखनी हैं तो गुणों को ग्रहण करने व अवगुणों को छोड़ने की रखो, तभी कल्याण है। अधिकांश प्राणी अपने दुख से दुखी नहीं होता, दूसरों के सुख को देखकर दुखी होता है। अपने मन को परमात्मा से लगाओ बुद्धि में भौतिक कामना ना हो। परमात्मा से मन लगाओ फिर कोई डर नहीं रहेगा। इस मौके पर नीलम बिंदल, राजकुमार शर्मा, राकेश शर्मा, नीरज मित्तल, वेदप्रकाश संगल, राकेश गोयल, राकेश संगल, ललित मित्तल, आशु शर्मा, संगीता, ममता, सुमन, रेखा शर्मा, उर्मिला, संतोष, मंजू, मोहनी आदि भक्तजन उपस्थित रहे है।