फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धूमधाम से मनाया मां शाकुंभरी देवी का जन्मोत्सव

विज्ञापन
विज्ञापन
शामली। श्री जय हनुमान सेवा मंडल और मां शाकंभरी देवी सेवा समिति की ओर से मां शाकुंभरी देवी के जन्मोत्सव पर हवन पूजन के साथ विशाल भंडारे का आयोजन किया गया।
विज्ञापन

रविवार को पुरानी सब्जी मंडी स्थित मां शाकंभरी देवी मंदिर में विद्वान पंडित कुलदीप शर्मा ने डाक्टर अनिल कुमार बंसल, प्रवीन बंसल लवबंसल से विधि विधान से मां की पूजा अर्चना संपन्न कराई। बाद में कन्याओं को पूजन कराया गया। बाद में विशाल भंडारे में सैकड़ों श्रद्धालुओं की प्रसाद वितरित किया गया। भंडारे में संदीप संगल, राकेश गर्ग, महेशगर्ग, सुनीत गर्ग, रेणु गर्ग, रेखा गोयल, सुशील गौतम, बालकिशन, वीरेंद्र बालियान, श्रीपाल गोयल, भौरीलाल संगल, पंकज गोयल, नीशू, अनुराग पूनम शर्मा, डॉ. उमेश गिरधारी लाल नारंग, नीरज आदि का सहयोग रहा। संस्था के अध्यक्ष डॉ. अनिल बंसल ने बताया कि मां शाकंभरी के जन्म दिवस पर दो जनवरी को श्रद्धालुओं की बस हनुमान रवाना होगी। उधर, शिवचौक पर सुबह 9.30 बजे मां शाकंभरी देेवी का पूजन पंडित द्वारा महेश गोयल को कराया गया। कन्या पूजन में मुख्य यजमान के रूप में शामली नगर पालिका परिषद के पूर्व चेयरमैन अरविंद संगल रहे। पूर्व विधायक राजेश्वर बंसल अशोक कुमार गर्ग प्रसन्न चौधरी व योगेश तायल द्वारा कन्याओं को गरम कपड़ों को वितरण किया गया। मौके पर विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। मौके पर मुख्य अतिथि जिला पंचायत के पूर्व के चेयरमैन मनीष चौहान मौजूद रहे। सूर्यवीर सिंह, राममेहर गर्ग, सुभाष अग्रवाल, अरुण गोयल, अशोक कोरियर, मनोज मित्तल, विनोद वर्मा, रामकिशोर गोयल, चेतन म़ुंजाल, मुकेश कुमार, राजीव जैन, दीपक जैन, मनोज वर्मा, डॉ. सतीश गर्ग, खुशीराम का सहयोग रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें