फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलग अलग स्थान पर हादसों में पांच लोग घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
कांधला (शामली)। घने कोहरे के चलते अलग अलग स्थान पर सड़क हादसों में पांच लोग घायल हो गए। घायलों को कांधला स्थित सीएचसी में भर्ती कराया गया है। गांव गढ़ी दौलत स्थित मदरसा बदरूल उलूम के प्रबंधक मौलाना आकिल साहब रविवार सुबह कार से कैराना गए हुए थे। वहां से लौटते समय गांव जिडाना के पास ट्रक को बचाने की कोशिश में कार सड़क किनारे पलट गई। जिसमें चालक आरिफ घायल हो गया। जबकि मौलाना आकिल साहब को मामूली चोट आई। उधर, सुबह 10 बजे कस्बा एलम निवासी सौरभ अपने पिता महक सिंह के साथ किसी कार्य के लिए कार में कांधला आ रहे थे। दिल्ली सहारनपुर हाईवे पर पंवार होटल के पास ट्रैक्टर से टक्कर होने पर पिता पुत्र घायल हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को चिकित्सालय में भर्ती कराया। इसके अलावा बुढ़ाना मार्ग पर गांव आट्टा के समीप गांव राजपुर छाजपुर निवासी सोनू की बाइक कांधला आते समय ट्रैक्टर की चपेट में आ गई। घायल सोनू को राहगीरों ने कांधला स्थित अस्पताल में भर्ती कराया और परिजनों को सूचना दे दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें