शामली। जिले में रविवार को बैंककर्मी सहित 16 नए संक्रमित मिले हैं, जबकि 49 व्यक्ति ठीक हुए हैं। अब सक्रिय केस की संख्या 570 हो गई है।
जिले में शनिवार को 209 कोरोना संक्रमित मिले थे, जो अब तक एक दिन में सबसे ज्यादा केस मिलने का रिकार्ड है। सक्रिय केस की संख्या बढ़कर 603 पर पहुंच गई थी। रविवार को जिले में कोरोना संक्रमण के मरीजों के मामले में राहत मिली है। जिले में 16 व्यक्ति कोरोना संक्रमित मिले हैं। इनमें शहर के एक बैंककर्मी सहित चार व्यक्ति कोरोना संक्रमित हुए।
हसनपुर व बनत में एक, कांधला में दो व्यक्ति कोरोना संक्रमित मिले हैं। थानाभवन में पांच व्यक्ति कोरोना संक्रमित हुए। दखोड़ी जमालपुर व खेड़ाकुरतान में एक-एक व्यक्ति संक्रमित हुए हैं। डीएम जसजीत कौर ने बताया कि रविवार को कोरोना के 16 केस मिले हैं। 49 व्यक्ति ठीक हुए हैं। इस तरह से जिले में अब सक्रिय केस की संख्या घटकर 570 हो गई है।