शामली। डीएम जसजीत कौर और एसपी सुकीर्ति माधव ने शामली और थानाभवन में मतपेटियों को रखे जाने हेतु बनाए गए स्ट्रांग रूम और मतगणना स्थल का निरीक्षण किया।
रविवार को डीएम व एसपी ने पंचायत चुनाव के बाद मतपेटियों को सुरक्षित रखने हेतु बनाए जाने वाले स्ट्रांग रूम और मतगणना स्थल हेतु चयनित ब्रिगेडिर होशियार इंटर कालेज शामली और लाला लाजपत राय इंटर कालेज कस्बा थानाभवन पहुंचकर निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने दोनों कालेज में होने वाली चुनाव की मतगणना के लिए चुने गए कक्षों की जानकारी ली और उनको भौतिक रूप से देखा।
इस दौरान मौजूद एसडीएम व बीडीओ को तैयारियां पूरी करने के निर्देश दिए। मतगणना वाले दिन लगने वाली ड्यूटियां और मेज के संबंध में साइट प्लान तैयार करने और मतगणना ड्यूटी में लगने वाले कर्मियों के लिए वॉशरूम एवं अन्य सुविधाऐं भी दुरुस्त कराने के निर्देश दिए।