शामली। जिले में कई स्थानों पर छह दिवसीय योग शिविर शुरू हो गया है। जिनमेें कोणासन भुजंगासन मकरासन श्वासन सिखाए गए। साधकों को चंद्रभेदी प्राणायाम, अनुलोम- विलोम, हंसी का प्राणायाम विधिपूर्वक सिखाया।
रविवार को वीवी इंटर कॉलेज प्रांगण में भारतीय योग संस्थान की ओर से पांच दिवसीय योग शिविर का शुभारंभ हुआ। मुख्य अतिथि शामली नगरपालिका परिषद के पूर्व चेयरमैन अरविंद संगल, संस्थान के उत्तराखंड के प्रांतीय प्रधान धर्म सिंह सैनी ने मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित करके किया। सरस्वती वंदना सुषमा मित्तल, रुचि जैन शांति पाठ इंदु जैन, मीनाक्षी माहेश्वरी द्वारा की गई। उत्तराखंड के प्रधान धर्म सिंह सैनी द्वारा योग का प्रशिक्षण दिया गया। जिसमें कोणासन, भुजंगासन- मकरासन आदि सिखाए गए। उन्होंने जीवन को योग की ओर अग्रसर करने पर जोर दिया गया। सकारात्मक सोच पर जोर दिया। कहा कि जीवन में स्वस्थ रहने के लिए शाकाहार बनो और जीवन को योग की ओर मोड़ दो। संचालन महामंत्री अरुण जैन द्वारा किया गया। संस्थान के संगठन के महामंत्री अशोक कोरियर ने बताया कि शिविर का समापन 21 जून को किया जाएगा। मौके पर जिला प्रधान तरुण जैन, जिला महामंत्री अरुण जैन, अलका जैन, कुलश्रेष्ठ सैनी, सुमित गुप्ता, मनोज अग्रवाल, शिमला, शम्मी सेठ, धर्म सिंह, महेश गर्ग, सेवाराम, मनोज गोयल आदि मौजूद रहे।
उधर, शहर के रेलवे आरक्षण केंद्र पार्क में वरिष्ठ नागरिक वेलफेयर सोसायटी की ओर से योग शिविर आयोजित किया गया। योगाचार्य बीमारियां दूर करने के लिए योग व प्राणायाम का प्रशिक्षण दिया। मौके पर स्वस्थ दिन चर्या के बारे में विस्तार से समझाया। शिविर में लोगों ने बढ़ चढ़कर भाग लिया। शिविर में योगाचार्य पूनम आर्य ने योग प्राणायाम का प्रशिक्षण दिया। इस मौके पर ,विनोद अत्री, कमलेश चौधरी, प्रहलाद मास्टर, डॉ. विनोद अत्री, कमलेश चौधरी, रामपाल शर्मा, संतोष गुप्ता, सतपाल पांचाल, अशोक सैनी, रमेश शर्मा, अरुण संगल, कलीराम तोमर, डॉ. राजेंद्र गोयल का सहयोग रहा।