फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवाओं को शिक्षित कर समाज उत्थान के कार्य करने का आह्वान

विज्ञापन
विज्ञापन
युवाओं को शिक्षित करने का आह्वान
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
शामली। सोमवार को भारतीय वाल्मीकि धर्मसमाज के जिला संगठन ने 24 मई को अमृतसर वाल्मीकि तीर्थ पर आयोजित आदि महापर्व से लौटने पर मोहल्ला नंदू प्रसाद स्थित प्राचीन भगवान वाल्मीकि मंदिर में भंडारे का आयोजन किया गया।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि भारतीय वाल्मीकि धर्मसमाज के राष्ट्रीय महामंत्री ओपी कल्याण ने भगवान वाल्मीकि की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्वलित किया। उन्होंने कहा कि संगठन एक संविधान, एक झंडा, एक निशान, एक पूजा पद्धति, एक प्रधान के नारे के साथ देश के 18 राज्यों में समाज के उत्थान के लिए कार्य कर रही है। उन्होंने बाबा साहब भीमराव अंबेडकर के आदर्शों पर चलकर युवाओं को शिक्षित करने के साथ कुरीतियों के उन्मूलन और नशाखोरी के विरुद्ध युवाओं को जागरूक करने का आह्वान किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला संयोजक दिनेश गहलोत और संचालन जिला महासचिव प्रदीप टांक ने किया। इस अवसर पर चुन्नीलाल लोहट, जिला प्रभारी घनश्याम पारचा, जिला महासचिव प्रदीप मायूस, जिला कोषाध्यक्ष संतोष बिड़ला, राकेश गहलोत, विपिन चंदेल, सुनील चंद्रा व देवेंद्र बिड़ला, मनीष गहलोत, धर्मेंद्र झंझोट, किशोर झंझोट, नीरज चंदेल, प्रवेश पाहिवाल, सुचित्र पाहिवाल, सचिन तेश्वर, विपिन ऊंटवाल, वंश गहलोत, विशाल चंद्रा, धीरज पारचा, संतोष गहलोत, देवीदास धवन आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें