फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरकारी योजनाओं के बारे में बताया

विज्ञापन
विज्ञापन
थानाभवन। कस्बे के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में आयोजित एएनएम की समीक्षा बैठक में अधिकारियों ने सरकार की ओर से संचालित की जा रही नई योजनाओं के बारे में जानकारी दी।
विज्ञापन

सोमवार को आयोजित बैठक का शुभारंभ केंद्र के चिकित्सा अधीक्षक डॉ कांति प्रसाद ने किया। इस दौरान उन्होंने सबसे पहले पिछले एक माह में एएनएम द्वारा किए गए कार्यों की समीक्षा की। कहा कि आने वाले दिनों में टीकाकरण, बाल-पोषण माह शुरू होने वाला है। इसके लिए सभी की एएनएम की जिम्मेदारी तय की जानी चाहिए, ताकि अभियान को सुचारु रूप से पूरा किया जा सके। इसके साथ ही जल्द एक से पांच साल तक के बच्चों को विटामिन ए की खुराक पिलाई जानी है। इसके लिए एएनएम पूरा मॉनीटरिंग सिस्टम संभालेंगी। अभियान के दौरान तय किया जाए कि ऐसा एक भी बच्चा खुराक पीने से वंचित न रहे। इस दौरान डीआईओ डॉ सागर, अनुज, साजिब, सरोज बाला, कमलेश रानी, रमाकांत वर्मा, ममता, रविता, शालू, मनीषा, डोली, ललिता मंजू सहित काफी लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें