धूमधाम से निकाली रामनवमी पर भव्य शोभायात्रा
कांधला। कस्बे में श्रीरामलीला कमेटी पंचवटी की ओर से रामनवमी पर शोभा यात्रा धूमधाम के साथ निकाली गई। शोभायात्रा का कस्बे के दुकानदारों द्वारा भव्य स्वागत किया गया।
शनिवार की शाम कस्बे के कैराना रोड स्थित रामलीला मंचन स्थल से श्रीराम लीला कमेटी मंडप पंचवटी की ओर से रामनवमी पर भव्य शोभायात्रा का शुभारंभ भगवान श्री गणेश की आरती के बाद किया। शोभायात्रा कांधला कैराना रोड, अब्दुल हमीद चौक, भारतीय स्टेट बैंक शाखा, पूर्व पीएनबी बैंक शाखा जैन मंदिर, मेन बाजार से होती हुई रामलीला मंडल भवन पर संपन्न हुई। शोभायात्रा में भगवान गणेश, माता दुर्गा, रामलला सहित दर्जनों झांकियां ढोल नगाड़ों के साथ बाहर से आए सुप्रसिद्ध बैंड शामिल रहे। शोभायात्रा में भगवान रामचंद्र की बाल रूप की झांकी मनमोहक रही। इस मौके पर डीजे- बैंड बाजों ने धार्मिक भजनों से नगर का वातावरण राम में कर दिया गया। शोभायात्रा का नगर के सामाजिक व धार्मिक संगठनों के द्वारा भव्य स्वागत किया गया इस दौरान श्याम कुमार सिंघल, राम कुमार सिंघल, मेहर चंद सिंघल, जॉनी शर्मा, प्रमोद शर्मा, राजीव गोयल, अशोक माहेश्वरी, लोकेश गोयल, दिनेश चंद गुप्ता, अमित गर्ग आदि लोग मौजूद रहे।