फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

श्री दुर्गाष्टमी पर निकाली भव्य शोभा यात्रा, श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित

विज्ञापन
विज्ञापन
कांधला। दुर्गा अष्टमी के मौके पर भव्य शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा का जगह जगह स्वागत किया गया।
विज्ञापन

शनिवार को चैत्र नवरात्र के उपलक्ष्य में श्री दुर्गा अष्टमी के मौके पर कस्बे के मोहल्ला रायजादगान स्थित माता श्री शाकंभरी देवी भवन मंदिर समिति की ओर से भव्य शोभायात्रा मंदिर प्रांगण से शुरू हुई। ढोल नगाड़ों के साथ शोभायात्रा नगर का भ्रमण करते हुए अनाज मंडी देवी मंदिर पर पहुंची। शोभायात्रा में सवार मां ने मंदिर के गर्भ गृह में भव्य झांकी शामिल रही। शोभायात्रा नगर के मेन बाजार से होते हुए पुन: मंदिर स्थल पर आकर संपन्न हुई। मंदिर प्रांगण में मां की आरती के पश्चात प्रसाद वितरण किया गया। देर शाम अनाज मंडी देवी मंदिर से भी एक ओर शोभायात्रा का आयोजन किया गया। माता श्री शाकंभरी देवी मंदिर के प्रांगण में ढोल नगाड़ों के साथ जोत को लेकर श्रद्धालु ने नृत्य कर मां की वंदना की। इस दौरान आशुतोष पांडे, अशोक कुमार सिंघल, नरेंद्र वत्स, डॉक्टर महेश, प्रदीप शर्मा, सचिन शर्मा, शुभम, शिवा, सूरज, विशाल, प्रतीक जैन, गोपाल आदि सैकड़ों लोग उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें