फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भजन संध्या में श्रद्धालुओं ने फूलों से खेली होली

विज्ञापन
विज्ञापन
जलालाबाद। कस्बे के गांधी चौक स्थित प्राचीन राधा कृष्ण मंदिर में रविवार रात को एकादशी पर श्रद्धालुओं ने भगवान बांके बिहारी का फूलों से शृंगार कर भव्य दरबार सजाया। इस दौरान फूलों से होली खेली गई।
विज्ञापन

सुंदर कांड समिति के भजन गायकों और महिला संकीर्तन मंडल द्वारा होली पर भजन संध्या का आयोजन किया गया। देर रात्रि तक भजनों पर श्रद्धालु जमकर झूमते नाचते रहे। मै तो कान्हा संग खेलू ही होली रे रसिया भजन पर श्रद्धालुओं ने फूलों से खूब अबीर गुलाल उड़ाया। इस अवसर पर राधा कृष्ण की महाआरती उतारी और एक दूसरे को गुलाल का टीका लगाकर बधाई दी गई। कार्यक्रम में भजन गायक अवनीश आहूजा, इंदू आहूजा, बोधराज नारंग, रोमिल वालिया, रोबिन मित्तल, राकेश शर्मा, पप्पू नारंग, पंडित राधेश्याम, राजेंद्र भगत, महेंद्र शर्मा, नरेश नारंग आदि का सहयोग रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें