फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के नए कनेक्शनों पर रोक

विज्ञापन
विज्ञापन
प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के नए कनेक्शनों पर रोक
विज्ञापन

शामली/ थानाभवन। चुनाव आचार संहिता के चलते जिला आपूर्ति विभाग ने प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के तहत जारी किए जा रहे मुफ्त रसोई गैस कनेक्शनों पर रोक लगा दी है। विभाग के इस आदेश के बाद जिलेभर में इस योजना के करीब पांच हजार आवेदनों पर कार्रवाई रुक गई है।आचार संहिता हटने के बाद ही कनेक्शन जारी किए जाएंगे।
बता दें कि जिलेभर में पिछले दो माह से प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के अंतर्गत गरीब परिवारों को मुफ्त रसोई गैस कनेक्शन आवंटित किए जा रहे हैं। अब तक जिलेभर की सभी करीब 15 गैस एजेंसियों से बीस हजार से उपभोक्ता को मुफ्त गैस कनेक्शन बांटे जा चुके हैं। अब भी जिलेभर में करीब पांच हजार लोगों ने नए कनेक्शन के लिए गैस एजेंसियों पर आवेदन किए हैं। लेकिन, इसी बीच निर्वाचन आयोग ने लोकसभा चुनाव को संपन्न कराने के लिए आचार संहिता लागू कर दी है। आचार संहिता लागू होने के बाद जिला आपूर्ति विभाग की ओर से सभी गैस एजेंसियों को इस संबंध में निर्देश जारी किए गए हैं। विभाग ने साफ किया है कि चुनाव संपन्न होने तक उज्ज्वला योजना के कनेक्शन नहीं बांटे जाएंगे। इसके तहत न ही एजेंसियां नए आवेदन स्वीकार करें और न आवेदन कर चुके लोगें के फार्म तेल कंपनी के पास पहुंचाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

आचार संहिता लगने के बाद जिलाधिकारी के निर्देश पर उज्ज्वला योजना पर फिलहाल रोक लगाई गई है। आचार संहिता हटने के बाद इन उपभोक्ताओं को उज्ज्वला योजना से लाभान्वित किया जाएगा।--अजय सिंह, जिला आपूर्ति अधिकारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें