फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नए एसपी ने संभाला कार्यभार, अफसरों की ली बैठक

विज्ञापन
विज्ञापन
कानून व्यवस्था में सुधार लाना प्राथमिकता
विज्ञापन

शामली। एसपी अजयकुमार आज जिला मुख्यालय पहुंच गए हैं। नए एसपी अजय कुमार ने अपने आवास पर पहुंचकर पुलिस अधिकारियों की बैठक लेकर जिले की कानून व्यवस्था सुधारने के निर्देश दिए है।
विज्ञापन

बुधवार को शासन ने शामली के एसपी दिनेश कुमार का तबादला सहारनपुर जिले के लिए कर दिया गया था। सेनानायक आठवीं बटालियन पीएसी बरेली से अजय कुमार सिंह को शामली जिले का नया एसपी बनाया गया था। बृहस्पतिवार की शाम नए एसपी अजय कुमार सिह शामली पहुंच गए। पूर्वी यमुनानहर के डाक बंगले में अपने आवास पर पहुंचकर सीओ व थाना प्रभारियों व अधीनस्थ कर्मचारियों की बैठक लेकर परिचय प्राप्त किया। उन्होंने पुलिस के अफसरों से कानून व्यवस्था सुधारने के निर्देश दिए। इस मौके पर एएसपी अजय प्रताप सिंह, सीओ शामली अशोक कुमार सिंह, कैराना, थानाभवन, झिझाना सीओ व सभी थाना प्रभारियों ने हिस्सा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें