तीन दिवसीय खेलकूद प्रतियोगिता शुरू
शामली। सेंट आरसी कान्वेंट स्कूल में आयोजित तीन दिवसीय खेल प्रतियोगिता के पहले दिन ऊंची और लंबी कूद और दौड़ आयोजित की गई। खेल प्रतियोगिता का शुभारंभ प्रधानाचार्य मीनू संगल ने मां सरस्वती के चित्र के सामने दीप जलाकर किया। प्रतियोगिता में बालक वर्ग की लांग जंप में कुणाल सरोहा ने प्रथम, रोनक भट्टीवान ने द्वितीय और दीक्षांत कुमार ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। चार मीटर दौड़ सीनियर बालक दौड़ में सौरभ ने प्रथम, हर्ष चौधरी ने दूसरा और अमित शर्मा ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। बालिका वर्ग में वंशिका ने प्रथम, वंशिका मलिक ने दूसरा व रितिका निर्वाल ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। इस मौके पर प्रधानाचार्य ने कहा कि बच्चों को अपनी क्षमताओं का बेहतरीन इस्तेमाल करने तरीका सिखाता है। साथ ही खेल चुनौती और परिवर्तन की सूरत में डटकर मुकाबला करना सिखाती है। खेल प्रतियोगिताओं में हर एक टीम का दूसरी टीम से प्रतिस्पर्धा रहती है। ये प्रतिस्पर्धा आगे बढ़ने की सीख देती है। इस मौके पर कुलदीप निर्वाल, विशाल तायल, शुभम कौशिक, हरिओम शर्मा, फैजान, अरविंद चौधरी, अनिमेश, अनिल सिंह, दीपक कुमार, किरणपाल, शालिनी गर्ग, अंजू, मधु बंसल, सीमा जैन, सीमा बालियान, कनिका संगल, सुरक्षा, कविता, निशा शर्मा, अमित पवार, अंकित मित्तल, अनीता जुनेजा, रिया नारंग, मनीष, बिट्टू आदि रहे।