बदलते मौसम में मलेरिया की चपेट में आए लोग
झिंझाना।
मौसम में बदलाव शुरू होते ही मौसमी बुखार के अलावा मलेरिया लोगों को अपनी जकड़ में ले रहा है। सीएचसी झिंझाना में आने वाले मरीजों में प्रतिदिन 20 से 25 मरीज मलेरिया से पीड़ित आ रहे हैं।
सीएचसी प्रभारी डॉक्टर प्रवीण कुमार ने बताया कि मौसम में बदलाव के कारण लोगों में मौसमी बुखार के अलावा मलेरिया बुखार के मरीजों की संख्या बढ़ रही है। प्रतिदिन चर्म रोग व वायरल के लगभग 150 मरीज आ रहे हैं। इसके अलावा 20 से 25 मरीज मलेरिया से ग्रसित आ रहे हैं। मरीज गौरव निवासी गांव भोगी माजरा को तीन दिन से बुखार आ रहा था, जिसे झिंझाना सीएचसी में भर्ती कराया गया। जांच के बाद पता चला कि उसको मलेरिया है, जिसका उपचार सीएचसी में चल रहा है। इसके अलावा गांव हौसंगपुर निवासी सोरण सिंह, रामहेर, दिवाकर, हरबीर आदि भी मलेरिया से पीड़ित हैं। दिनेश, रामबीर गांव रंगाना से मलेरिया से पीड़ित हैं।