कांधला। बरसात के बाद मकानों के गिरने का सिलसिला रुकने का नाम नहीं ले रहा है। क्षेत्र के गांव अंबेहटा में शनिवार रात तीन मकान गिर गए। मकान के मलबे में दबकर एक किसान घायल हो गया। शनिवार रात हुई बारिश के चलते गांव अंबेहटा निवासी मुरसलीन, गय्यूर और सालिम के मकान गिर गए। मकानों में रखा सामान नष्ट हो गया। मुरसलीन व गय्यूर के परिवार के लोगों ने किसी तरह से भागकर जान बचाई। जबकि किसान सालिम छत गिरने पर घायल हो गया। सालिम को ग्रामीणों ने सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पर भर्ती कराया। पीड़ित के परिवार के लोगों ने जिलाधिकारी से मुआवजे की मांग की है।