फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बच्ची के साथ दुष्कर्म के प्रयास के मामले में कार्रवाई नहीं कर रही पुलिस

विज्ञापन
विज्ञापन
महिला ने न्याय की गुहार लगाई
विज्ञापन

शामली।
थानाभवन क्षेत्र निवासी एक किशोरी के साथ दुष्कर्म का प्रयास किया। परिजनों ने शिकायत की तो पुलिस ने कार्रवाई नहीं की। उल्टे आरोपी अब शिकायत करने पर धमकी देने लगे हैं। इसके बाद सोमवार को पीड़िता की मां ने एसपी को प्रार्थना पत्र देकर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

थानाभवन क्षेत्र निवासी एक महिला अपने परिजनों के साथ एसपी ऑफिस पर पहुंची। पुलिस ने एएसपी श्लोक कुमार को प्रार्थना पत्र देकर बताया कि 20 जून को उसकी नाबालिग पुत्री को गांव निवासी कुछ युवक भयभीत करते हुए खेत में ले गए। आरोप है कि उन्होंने उसके साथ दुष्कर्म का प्रयास किया। आरोपियों के चंगुल से छूटकर किसी तरह वहां से भाग निकली थी और घर पहुंच गई थी। आरोप है कि उसके बच्ची ने सारी घटना अपने परिजनों को बताई थी। परिजनों ने थानभवन पुलिस को इसकी शिकायत की, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। आरोप है कि शिकायत करने के बाद आरोपी धमकी देने लगे। पीड़िता के परिजनों ने एसपी से मामले में कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें