फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तहसील मुख्यालयो पर लेखपालो ने काली पटटी बांध कर किया धरना प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
लेखपालों ने काली पट्टी बांधी
विज्ञापन

शामली/ कैराना। उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ की प्रांतीय कार्यकारिणी के आह्वान पर जिले की तहसील मुख्यालय पर लेखपालों ने आठ सूत्री मांगों के समर्थन में हाथों पर काली पट्टी बांध कर तहसील मुख्यालय पर धरना प्रदर्शन किया। लेखपालों ने कहा कि 25 जून तक बेमियादी रूप से धरना प्रदर्शन जारी रहेगा। तीन जुलाई से संपूर्ण कार्य बहिषकार करके तहसील मुख्यालय पर धरना प्रदर्शन जारी रहेगा। 9 जुलाई को सपूंर्ण कार्य बहिष्कार करके अपनी मांगो के समर्थन में जिला मुख्यालय पर धरना प्रदर्शन करेंगे।
विज्ञापन

मंगलवार को सुबह 10 बजे उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ की प्रांतीय कार्यकारिणी के आह्वान पर शामली व कैराना , ऊन तहसील मुख्यालय के लेखपालों ने 8 सूत्री मांगों के समर्थन में हाथों पर काली पट्टी बांध कर धरना- प्रदर्शन किया। लेखपालों की मांग थी कि प्रारंभिक ग्रेड पर वेतन 2800 रुपये करने, एसीपी विसंगति दूर किए जाने, 2001 में चयनित व 2003-04 में प्रशिक्षित व 2005 में नियुक्त लेखपालों को पुरानी पेंशन दिया जाना चाहिए। शामली तहसील मुख्यालय पर आयोजित धरने की अध्यक्षता लेखपाल संघ शामली के अध्यक्ष शैलेद्र कुमार ने की। इस मौके पर महासचिव सचिन कुमार, रामफल मलिक, कोविंद्र, नरेश मलिक, सुरेश शर्मा, रविद्र कुमार, नरेश सैनी, जगपाल सिंह, देवानंद आदि मौजूद रहे। कैराना तहसील मुख्यालय में आयोजित धरने में राज मुकेश भारती, सतबीर सिंह, सुरेंद्र, भगत सिंह, मुकेश कुमार, अध्यक्ष सूर्य देव आर्य, ब्रजपाल सिंह, विजय कुमार, गोविंद कुमार, ओमपाल सिंह, मनोज कुमार, मौ हारुण, अशोक कुमार, मोहम्मद यूसुफ, बालेश्वर दास आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें