फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मवी में रंजिश के चलते दूसरे पक्ष की ओर से भी रिपोर्ट दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
कैराना। गांव मवी में पुरानी रजिश के चलते प्रधान दिलशाद और सालिम पक्ष के बीच जमकर खूनी संघर्ष हुआ था। इसमें दोनों पक्षों के दो-दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गये थे। सोमवार को पुलिस ने रहीस की तहरीर पर सात आरोपियों के विरुद्घ मुकदमा दर्ज किया था। वहीं, सोमवार देर रात पुलिस ने दूसरे पक्ष के सालिम की तहरीर पर गांव प्रधान दिलशाद, उसके भाई इरशाद, मुस्तकीम, तासिम, जहीर व नसीम निवासी मवी के विरुद्घ घर में घुसकर जान लेवा हमला करने की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया। उधर, गांव बराला में लड़की ले जाकर कोर्ट मैरिज करने की रंजिश के चलते शब्बीरा व याकूब पक्ष के बीच जमकर पथराव हुआ था। दोनों पक्षों ने एक दूसरे पर फायर भी किए थे। मामले में पुलिस ने दोनों पक्षों की तहरीर पर 15 आरोपियों के विरुद्घ मुकदमा दर्ज किया था। मामले में कार्यवाहक कोतवाली प्रभारी सुनील दत्त ने बताया कि जान लेवा हमले के मामले में एक पक्ष के याकूब, शराफत, साकिब, जीशान व बिलाल तथा दूसरे पक्ष के हारुण व मोहसिन को उनके घर से गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें