थानाभवन मार्ग पर स्थित पर ज्योतिबा फूले इंटर कॉलेज में पेट्रोलियम संरक्षण अनुसंधान संघ देहरादून के तत्वावधान में ऊर्जा और ईंधन की बचत विषय पर वार्षिक गोष्ठी का आयोजन किया गया।
मंगलवार को कॉलेज में पेट्रोलियम संरक्षण अनुसंधान की ओर से वार्षिक गोष्ठी का आयोजन किया गया। गोष्ठी में देहरादून से आए प्रतिनिधि सुशील कुमार ने जीवाश्म ईंधन जैसे पेट्रोल, डीजल, घरेलू गैस व कोयले आदि के जलने से निकलने वाली कार्बन डाई ऑक्साइड के दुष्प्रभावों व पृथ्वी के तापमान बढ़ने से पढ़ने वाले प्रभाव के बारे अवगत कराया। बच्चों को इसके संबंध में विस्तार से जानकारी देते हुए उन्होंने घरेलू गैस की बचत के लिए सुझाव दिए और कहा कि खाना बनाने से पहले सभी सामग्री तैयार रखें। छोटा बर्नर इस्तेमाल करें, खाना धीमी आंच पर पकाए एवं ढक कर पकाए,। आईएसआई मार्का वाला गैस चूल्हा ही खरीदें। छोटी छोटी बातों पर ध्यान देकर 20 से 30 प्रतिशत गैस की बचत की जा सकती हैै। पेट्रोल व डीजल की बचत के लिए उन्होंने प्रश्नोत्तरी के माध्यम से छात्र-छात्राओं के सवालों के जवाब दिए। कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं को प्रमाण पत्र भी वितरित किए गए। इस मौके पर प्रधानाचार्य गौरव सैनी, दीपक तोमर आदि मौजूद रहे।