फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीबीएसई: सात परीक्षा केंद्रों पर 4525 परीक्षार्थी देंगे परीक्षा

विज्ञापन
विज्ञापन
शामली। सीबीएसई परीक्षा पांच मार्च से शुरू होने जा रही है। इसके लिए जिले में सात परीक्षा केंद्र बनाए गए है। हाईस्कूल और इंटर के 4525 परीक्षार्थी परीक्षा देंगे। सभी परीक्षाएं एक ही पाली में होगी। परीक्षा 13 अप्रैल को समाप्त होगी।
विज्ञापन

पांच मार्च से शुरू होने वाली सीबीएसई परीक्षा को लेकर जनपद में तैयारियां पूरी कर ली गई है। जनपद में चल रहे 32 सीबीएसई स्कूल, कॉलेजों के लिए इस बार सात परीक्षा केंद्र बनाए गए है। दो परीक्षा केंद्र बढ़ाए गए है। सभी केंद्रों पर 4525 परीक्षार्थी परीक्षा देंगे। इसमें हाईस्कूल के 2600 और इंटरमीडिएट में 1925 छात्र-छात्राएं पंजीकृत है। परीक्षा एक ही पाली में आयोजित होगी और समय सुबह 10 बजे से 1.30 बजे तक रहेगा। पांच मार्च को पहली परीक्षा इंटर अंग्रेजी विषय की होगी। जबकि हाईस्कूल की पहली परीक्षा छह मार्च को हिंदी विषय की होगी। हाईस्कूल की परीक्षा चार अप्रैल तक और इंटर की परीक्षा 13 अप्रैल तक चलेगी। बोर्ड ने सिल्वर बेल्स स्कूल के प्रधानाचार्य एके गोयल को जिला समन्वयक बनाया गया है। उन्होंने बताया कि परीक्षा को नकलविहीन कराने के लिए सचल दस्तों का भी गठन किया गया है। सभी परीक्षार्थियों को परीक्षा शुरू होने से करीब एक घंटा पहले केंद्रों पर पहुंचना होगा।
विज्ञापन


जनपद में बनाए गए परीक्षा केंद्र
1- सिल्वर बेल्स पब्लिक स्कूल झिंझाना रोड शामली
2- सरती देवी राजाराम पब्लिक स्कूल शामली
3- मदरलैंड पब्लिक स्कूल बनत रोड शामली
4- स्कॉटिश इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल कैराना रोड शामली
5- अर्पण पब्लिक स्कूल थानाभवन
6- सेंट आरसी पब्लिक स्कूल मुंडेट रोड शामली
7- बीएसएम पब्लिक स्कूल झिंझाना रोड शामली
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें