भाजपा ने कराई एकलव्य खेल प्रतियोगिता
कैराना (शामली)। भाजपा नगर मंडल द्वारा विभिन्न पोलिंग बूथों पर एकलव्य खेल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में कबड्डी, खो खो, बैडमिंटन आदि खेल हुए। बुधवार को भारतीय जनता पार्टी नगर मंडल कैराना की तरफ से कस्बा में अलग अलग पोलिंग बूथों पर एकलव्य खेलकूद प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता का आयोजन खेल संयोजक शगुन मित्तल की मौजूदगी में किया गया। अध्यक्षता भाजपा नगर अध्यक्ष ईश्वरचंद जाटव द्वारा की गई। इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष दामोदर सैनी, मंडल प्रभारी सुनील बंसल, अजय बंसल, शक्ति सिंघल, सजीव जैन पूर्व अध्यक्ष, अबरार अहमद आदि का सहयोग रहा।
भाजपा में शामिल हुए पूर्व प्रधान आनंद
कैराना। क्षेत्र के गांव जगनपुर के पूर्व प्रधान आनंद ने बुधवार को भाजपा की मृगांका सिंह की मौजूदगी में मायापुर फार्म हाउस पर भाजपा में शामिल होने की घोषणा की। पूर्व में 2017 के विधानसभा चुनाव के दौरान वह रालोद प्रत्याशी के साथ रहे थे। बुधवार को मायापुर फार्म हाउस पर आयोजित कार्यक्रम के दौरान उन्होंने कहा कि वह भविष्य में भाजपा के पूर्व सांसद की बेटी मृगांका सिंह के साथ रहेंगे। इस दौरान पंकज शर्मा, कृष्ण मित्तल सहित विभिन्न लोग मौजूद रहे।