फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लंबीकूद में मनु और डिस्कश थ्रो में अर्चित राणा बना विजेता

विज्ञापन
विज्ञापन
शामली। आरके पीजी कॉलेज में शनिवार को वार्षिक खेलों का रंगारंग आगाज हुआ। जिसमें सभी छात्र-छात्राओं ने खेल प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग कर अपनी प्रतिभा का परिचय दिया। शुभारंभ प्राचार्य डॉ. अरविंद कुमार ने किया।
विज्ञापन

झिंझाना रोड स्थित आरके पीजी कॉलेज में आयोजित खेलों में दौड़, कबड्ड़ी, ऊंचीकूद, लंबीकूद, जैवलिन थ्रो, डिस्कश थ्रो, गोला फेंक, चक्का फेंक व भाला फेंक आदि प्रतियोगिता आयोजित हुईं। जिसमें सभी छात्र-छात्राओं ने बढ़ चढ़कर प्रतिभाग किया। प्राचार्य ने सभी प्रतिभागियों से परिचय किया। प्रतियोगिता में लंबी कूद में मनु और ऊंची कूद में अर्चित राणा विजेता बना। समापन के दौरान सभी विजेता छात्र-छात्राओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। इस दौरान प्रबंध समिति सदस्य सुरेशपाल, डाक्टर एमसी जैन, डाक्टर ओमकार, डाक्टर मनोज बालियान, डाक्टर रवि कुमार, डाक्टर संजीव, केपी सिंह, गीता, सौरभ, आर पटेल व खेल शिक्षक प्रवीण अहमद मौजूद रहे।
विज्ञापन

सभी खेल प्रतियोगिता के विजेताओं की सूची
बालक वर्ग
खेल का नाम प्रथम द्वितीय तृतीय
100 मीटर दौड़ रचित निर्देश राज
200 मीटर दौड़ सहंसरपाल दीपक अंकित राणा
400 मीटर दौड़ संदीप दीपक अनुज शर्मा
800 मीटर दौड़ सहंसरपाल बंसीलाल पिंटू कुमार
1500 मीटर दौड़ दीपक शर्मा सहंसरपाल सुमित
लंबीकूद रचित अंकित आलम
ऊंचीकूद अहसान रचित आर्यन
डिस्कस थ्रो रचित आर्यन कुलदीप
शॉटपुट अहसान रचित संदीप
जैवलिन थ्रो निर्देश प्रशांत कुलदीप
कबड्ड़ी विनित टीम सुमित टीम
टेबल टेनिस रचित वैभव अतुल

बालिका वर्ग
100 मीटर दौड़ पूर्णिमा नीतू साक्षी
लंबीकूद मनु प्रियंका अकांक्षा
ऊंचीकूद मनु प्रियंका आकांक्षा
डिस्कस थ्रो प्रियंका मनु हिमानी
शॉटपुट हिमानी प्रियंका प्रियांशी
जैवलिन थ्रो मनु धीमान प्रियंका हिमानी गर्ग
बैडमिंटन मनु हिमानी अंकिशा
टेबल टेनिस मनु प्रियंका दिव्यांशी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें