फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन दिन में करें चार थानों का निरीक्षण

विज्ञापन
विज्ञापन
शामली। एसपी ने जिले के सभी सीओ को निर्देश दिया है कि तीन दिन के भीतर अपने अपने क्षेत्र के एक थाने का वार्षिक निरीक्षण कर रिपोर्ट दें। साथ ही सभी थानाध्यक्षों को निर्देश दिया है कि थाना परिसर में साफ सफाई, शौचालय की व्यवस्था ठीक रखें और आगंतुक को पेयजल की व्यवस्था भी होनी चाहिए। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि सभी सीओ को निर्देश दिया है कि वह अपने क्षेत्र के एक थाने का वार्षिक निरीक्षण करें, जिसमें मालखाना, कार्यालय, अभिलेखों का रख-रखाव, बंदी हवालात, शस्त्रागार और अन्य व्यवस्थाओं को ठीक से जांच लें। वार्षिक निरीक्षण की रिपोर्ट तीन दिन के भीतर एसपी कार्यालय भेजनी होगी। वहीं, पुलिस अधीक्षक ने बताया कि इसके अलावा सभी थाना प्रभारियों को निर्देश दिया है कि थाना परिसर में गंदगी नहीं होनी चाहिए, आगंतुक के बैठने की उचित व्यवस्था हो तथा उनकी समस्या का समाधान भी ठीक से होना चाहिए।
विज्ञापन

- मेरठ में आज मीटिंग लेंगे डीजीपी
शामली। उत्तर प्रदेश पुलिस के महानिदेशक ओपी सिंह शनिवार को मेरठ में रहेंगे। इस दौरान वह मेरठ और सहारनपुर परिक्षेत्र के सभी जिलों के पुलिस अधिकारियों के साथ वार्ता करेंगे और अपराध पर अंकुश लगाने, वांछितों की धरपकड़ करने, समाज में भय व्याप्त करने वालों के खिलाफ कार्रवाई करने सहित पुलिस की तरफ से चलाए गए गिरफ्तारी अभियानों की समीक्षा करेंगे। इसके चलते शामली जिले के पुलिस अधिकारी भी डीजीपी की बैठक में शामिल होने के लिए अभिलेखों को पूर्ण कराने में जुटे रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें