फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इंटर कॉलेजों में गणित और विज्ञान के शिक्षकों को किया जाएगा निपुण

विज्ञापन
विज्ञापन
गणित और विज्ञान के शिक्षकों को किया जाएगा निपुण
विज्ञापन

शामली। राजकीय और सहायता प्राप्त माध्यमिक स्कूलों के शिक्षकों को गणित और विज्ञान के क्षेत्र में आधुनिक धारा से जोड़ने के लिए निपुण जाएगा। जनपद के 41 शिक्षक 14 दिसंबर से प्रशिक्षण लेंगे। इसका शुभारंभ डीआईओएस द्वारा किया जाएगा। पोस्टर और बैनर बनवाए जा रहे हैं।
विज्ञापन

शुक्रवार को जिला विद्यालय निरीक्षक एसएम सिद्दीकी ने बताया कि शिक्षा प्रणाली में समय समय पर बदलाव किया जा रहा है। शिक्षा के क्षेत्र में सुधार करने के लिए शिक्षकों को प्रशिक्षण देने की जरूरत पढ़ रही है। उन्होंने बताया कि प्रशिक्षण में राजकीय और सहायता प्राप्त कॉलेजों के गणित और विज्ञान विषय के शिक्षकों को प्रशिक्षित किया जाना है। यह प्रशिक्षण 10 दिवसीय होगा, जिसमें सभी कॉलेजों से गणित और विज्ञान के शिक्षकों की सूची मांग ली गई है। सभी स्कूलों के शिक्षकों को मिलाकर केवल 41 शिक्षक हैं। प्रशिक्षण का कार्यक्रम तय कर दिया गया है। प्रशिक्षण शहर के सत्यनारायण इंटर कॉलेज में 14 दिसंबर से प्रारंभ होकर 23 दिसंबर तक चलेगा। उन्होंने सभी शिक्षकों को निर्देश दिए है कि वह सभी दस दिन के प्रशिक्षण में दी गई प्रत्येक जानकारी को बेहतर ढंग से हासिल कर उसी के अनुसार छात्र-छात्राओं को बेहतर शिक्षा प्रदान करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें