फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रत्याशियों का चुनाव प्रचार

विज्ञापन
विज्ञापन
भाजपा प्रत्याशी के समर्थन में निकाली बाइक रैली
विज्ञापन

शामली।
शामली। नगर पालिका परिषद शामली से अध्यक्ष पद की भाजपा प्रत्याशी दीपिका संगल के समर्थन में बृहस्पतिवार दोपहर कैराना रोड गगन गार्डन से बाइक रैली निकाली गई। शहर के प्रमुख मार्गों से होते हुए दिल्ली रोड सिटी ग्रीन पर पहुंचकर रैली का समापन हुआ। इस दौरान डाक्टर विपिन कौशिक, यशपाल पंवार, राजन बत्रा, सुनील अरोरा, एडवोकेट नवीन गर्ग, जेके जैन, घनश्यामदास गर्ग, पुनीत द्विवेदी, डाक्टर अनुराग शर्मा, प्रदीप मायूस, रामजीलाल कश्यप, अजय संगल, अमित गोयल, संगीत गोयल, घनश्याम पारचा, संदीप नामदेव, देवाशीष वर्मा, कार्तिक सरोहा, विवेक प्रेमी, रवि कश्यप, तेजस्वी पंवार, नीरज जाटव, गोपेश मिश्रा, सन्नी शर्मा, विशाल निर्वाल, कुलदीप गौड, आदि शामिल रहे।
शहर का सुंदरीकरण कराएंगे
शामली। नगर पालिका परिषद शामली से अध्यक्ष पद की निर्दलीय प्रत्याशी अंजना बंसल के समर्थन में बृहस्पतिवार को इंडस्ट्री एरिया में सभा हुई। अंजना बंसल के पति पूर्व विधायक राजेश्वर बंसल ने शहर के सुंदरीकरण और व्यवस्थित विकास कराने के नाम पर वोट मांगे। इस दौरान राधेश्याम जांगिड़, मयंक जैन, नरेंद्र मित्तल, अशोक बंसल, रमेशचंद नंबरदार, वेदप्रकाश आर्य, रघुवीर सिंह आर्य, रमेश विश्वकर्मा, अशोक मित्तल, घनश्याम जांगिड, निर्मल जैन, अमित जैन, अंकुश मित्तल, सुरेंद्र आर्य, श्रीपाल गोयल, अभिनव बंसल, राजेश मिश्रा, कपिल गर्ग, मीना गोयल, बीना आर्य और विशाल गुप्ता आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

सपा ने विकास के नाम पर वोट मांगे
शामली। नगर पालिका परिषद शामली से अध्यक्ष पद की सपा प्रत्याशी सुमन कौशिक ने डोर टू डोर जनसंपर्क किया। वहीं, सुमन कौशिक के पति विजय कौशिक ने जिला पंचायत सदस्य मनीष चौहान के साथ मोहल्ला सलेक विहार में नुक्कड़ सभाएं कीं। उन्होंने शहर में विकास कराने के नाम पर लोगों से वोट मांगे।
विज्ञापन

हर वर्ग का मदद करने को तैयार
झिंझाना। नगर पंचायत झिंझाना से अध्यक्ष पद के निर्दलीय प्रत्याशी भाई कय्यूम के समर्थन में बिड़ौली बस स्टैंड पर सभा हुई। सभा में हाजी फिरोज खां ने कहा कि कय्यूम मंसूरी हर व्यक्ति का मददगार है। उन्होंने सर्वसमाज के हित में वोट मांगी। इस दौरान जिला पंचायत सदस्य सरदार पंजाब सिंह, करेशन आढ़ती, रमेश जैन, प्रवीण जैन, नरेश शर्मा, राजीव मित्तल, लाला मोहन लाल, अर्पित सिंघल, बुद्धु मिस्त्री, अहसान, बीर सिंह कश्यप, प्रशांत शर्मा, आलमगीर खां, इरशाद, हाजी उस्मान, नसीम राणा, हाजी कमरूदीन और पीरजी अथर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें