फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गंदेवडा गांव में शराब ठेके को लेकर महिलाओं ने जमकर किया हंगामा प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
जलालाबाद।
विज्ञापन

मंदिर और पीर के बराबर में स्थित शराब के ठेके को हटाने के लिए रविवार को महिलाओं ने हंगामा कर दिया। ठेके का ताला तोड़कर सैकड़ों बोतलें तोड़ दीं। आरोप है कि कई दिन से ठेका हटाने की मांग की जा रही है, लेकिन आज तक किसी ने कोई कार्रवाई नहीं की।
क्षेत्र के ग्राम औरंगाबाद गंदेवडा में देशी शराब के ठेके है। जिसको हटाने के लिए कई दिनों से मांग की जा रही है। रविवार सुबह छह बजे गांव की महिलाओं का गुस्सा फूट पड़ा और शराब के ठेके पर धावा बोल दिया। दुकान का ताला तोड़कर वहां रखी शराब की सैकड़ों बोतलें सड़क पर डालकर लाठी डंडों से तोड़कर चकनाचूर कर दीं। इस दौरान चेतावनी दी कि जो शराब पीएगा वो भी पिटेगा, जो बेचेगा वह भी पिटेगा। इस दौरान गांव के पुरुष मूकदर्शक बन रहे। किसी की हिम्मत महिलाओं को रोकने की नहीं हुई। काफी देर बाद मौके पर पहुंचे ग्राम प्रधान लोकेंद्र सिंह ने उनको समझाकर हटाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

महिलाओं का आरोप है कि गांव के बीच मंदिर और पीर के बराबर में शराब की दुकान खोली गई है। जिस पर छोटे बच्चे तक को शराब पिलाई जा रही है। गांव के लोग पूरा पूरा दिन ठेके पर ही बैठे रहते हैं। कई दिन से ठेका हटाने के लिए कहा जा रहा था, लेकिन ठेका मालिक के कान में जू तक नही रेंगी। शनिवार शाम को सेल्समैन ने महिलाओं के साथ अभद्रता की थी। जिसके बाद महिलाओं का गुस्सा फूट पड़ा और खुद ही कार्रवाई करते हुए ठेके पर तोड़फोड़ कर दी। वहीं, पुलिस का कहना है कि मामला संज्ञान में नहीं हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें