फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आरोग्य स्वास्थ्य मेले में 1436 मरीजों की जांच

विज्ञापन
विज्ञापन
शामली। जिले में सभी 25 प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर मुख्यमंत्री आरोग्य स्वास्थ्य मेला आयोजित किया गया। स्वास्थ्य मेलों में 1436 मरीजों को उपचार दिया गया। इनमें महिला मरीजों की संख्या 791 रही।
विज्ञापन

रविवार को आयोजित स्वास्थ्य मेेले में चिकित्सकों ने मरीजों का उपचार किया। शासन ने ग्रामीण क्षेत्रों में मरीजों को बेहतर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने के लिए हर रविवार को सभी पीएचसी पर स्वास्थ्य मेले आयोजित करने के निर्देश दे रखे हैं। नोडल अधिकारी एसीएमओ डॉ. सुशील कुमार ने बताया कि स्वास्थ्य मेले में 440 पुरुष, 791 महिला और 205 बच्चों का उपचार हुआ। कुल 1436 मरीजों को उपचार दिया गया। 128 आयुष्मान गोल्डन कार्ड बनाए गए। सबसे अधिक 154 मरीज जलालाबाद प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर आए जबकि सबसे कम 22 मरीज बहावड़ी पीएचसी पर आएं।
--
36 कुपोषित बच्चों का हुआ स्वास्थ्य परीक्षण
शामली। जनपद में सभी पीएचसी पर आयोजित मुख्यमंत्री आरोग्य स्वास्थ्य मेले में बाल विकास विभाग द्वारा प्रदर्शनी लगाया। जिला कार्यक्रम अधिकारी संतोष श्रीवास्तव ने बताया कि मेले में 36 कुपोषित बच्चों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। 264 गर्भवती महिलाओं, 116 धात्री महिलाओं, 151 किशोरियों और 371 महिलाओं का स्वास्थ्य परीक्षण कराया गया। 110 महिलाओं के खून का जांच की गई, 189 बच्चों का वजन लिया गया और 21 बच्चों का टीकाकरण किया गया। 130 महिलाओं और किशोरियों को आयरन की गोली का वितरण किया गया। मेले में 55 चिकित्सकों व 261 पैरा मेडिकल स्टाफ द्वारा मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें