फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

थानाभवन में 142 अग्नि सचेतकों को तीन दिवसीय प्रशिक्षण शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
शामली। मुख्यमंत्री की अग्निशमन विभाग के एक सौ दिन की कार्य योजना के तहत थानाभवन ब्लाक में 142 अग्निसचेतकों को पहले दिन अग्नि सुरक्षा का प्रशिक्षण दिया गया।
विज्ञापन

मुख्य अग्निशमन अधिकारी दीपक शर्मा ने बताया कि मुख्यमंत्री की विभाग के 100 दिवस की कार्य योजना के अंतर्गत जिले के प्रत्येक ब्लाक में एक सौ अग्निसचेतक तैयार कर उन्हें अग्नि सुरक्षा का प्रशिक्षण देने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। जिले में पांच ब्लाक हैं, जिनमें अब तक 372 अग्निसचेतक तैयार किए जा चुके हैं। थानाभवन ब्लाक में अग्निश्मन अधिकारी द्वितीय आलोक सिंह ने बुधवार को 142 प्रतिभागियों को अग्निसचेतक योजना के तहत प्रथम चरण का पहले दिन का अग्नि सुरक्षा प्रशिक्षण दिया गया। यह प्रशिक्षण तीन दिन तक चलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें