व्यापारियों का उत्पीड़न सहन नहीं
कांधला। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता सुधीर पंवार का कस्बे पहुंचने पर स्वागत किया गया। इस मौके पर कस्बे के लोगों ने प्रवक्ता के सामने अपनी समस्याएं रखते हुए उनके समाधान की मांग की।
सपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता सुधीर पंवार व महासचिव जावेद जंग एक कार्यक्रम में शामिल होने के लिए कांधला पहुंचे थे। इस दौरान दिल्ली बस स्टैंड पर कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया। इसके बाद सुधीर पंवार ने किसानों के मसीहा चौधरी चरणसिंह की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। इस दौरान उनसे व्यापारियों ने कहा कि उनकी कई समस्याओं का समाधान नहीं हो पा रहा है। इस पर सुधीर पंवार ने व्यापारियों को हमेशा ही साथ देने का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि व्यापारियों का उत्पीड़न किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। इस दौरान एडवोकेट नावेद जंग, नगराध्यक्ष अय्यूब राव, अमन मित्तल, अमित गर्ग, बाबू खां, अनीस आदि उपस्थित रहे।