फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दूसरे फेज का उद्घाटन कराने में कामयाब रहे भाजपा नेता

विज्ञापन
विज्ञापन
भाजपा नेताओं के प्रयास हुए कामयाब
विज्ञापन

शामली। दिल्ली-सहारनपुर हाईवे को दो फेज में बनाया जाएगा, उसी हिसाब से दो बार में उद्घाटन होने थे, लेकिन मंगलवार को दोनों फेज का उद्घाटन मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने कर दिया। इस कार्य को कराने में गन्ना विकास राज्य मंत्री सुरेश राणा और सहारनपुर से सांसद राघव लखनपाल के प्रयास कामयाब साबित हुए।
दरअसल, पहले फेज में दिल्ली-सहारनपुर हाईवे का निर्माण बागपत से शामली तक होना निर्धारित है। पूर्व में जब इस प्रोजेक्ट को तैयार किया गया था, तो उद्घाटन कार्यक्रम भी इसी अनुरूप होने थे और प्रथम फेज का उद्घाटन पहले होना था, जबकि दूसरे फेज का उद्घाटन बाद में कराया जाता। दूसरे फेज का उद्घाटन होने में जितना समय लगता, उतने ही दिन बाद इसका निर्माण शुरू हो पाता। वहीं, गन्ना विकास राज्यमंत्री सुरेश राणा शामली जनपद की थानाभवन विधानसभा सीट से विधायक भी हैं, जिसके चलते शामली जिले में दूसरे फेज के निर्माण कार्य का शुभारंभ कराने के लिए उन्होंने प्रयास शुरू किया और सहारनपुर से सांसद राघव लखनपाल के साथ कई बार केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी से मुलाकातें कीं। अंत में भाजपा नेता अपने प्रयास में सफल हुए और मंगलवार को दोनों फेज का उद्घाटन हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन



गडकरी के पिटारे से शामली को भी मिली सौगात
शामली। दिल्ली-सहारनपुर हाईवे के दूसरे फेज का सहारनपुर में उद्घाटन करने के दौरान केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने शामली में होने वाले कार्यों को भी हरी झंडी दे दी। शामली में मेरठ करनाल हाईवे का चौड़ीकरण कराया जाना है, जिसके लिए तैयारियां चल रही हैं। केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने उद्घाटन सभा के दौरान कहा कि शामली में मेरठ करनाल हाइवे के चौड़ीकरण के साथ ही रिंग रोड के रूप में विकसित किए जाने वाले दूसरे बाईपास का प्रस्ताव पारित कर दिया गया है। गौरतलब है कि शामली में रिंग रोड बनने से ट्रैफिक जाम की समस्या जड़ से समाप्त हो जाएगी, क्योंकि शामली शहर से तीन नेशनल हाईवे गुजरते हैं। भारी वाहनों की अधिकता के कारण रोजाना ही शहर में ट्रैफिक जाम रहता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें