फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चटकीली धूप में गिरे मकान, कई घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
कैराना/कांधला/चौसाना। कई दिनों से पड़ रही बारिश के बाद खिली धूप से रविवार को राहत मिली, लेकिन मकान गिरने का सिलसिला जारी रहा। रविवार को भी जिले के कैराना, कांधला और चौसाना में कई मकान गिर गए। इसमें कई घायल हो गए।
विज्ञापन

कैराना क्षेत्र के गांव शेखूपुरा में सलीम धोबी के मकान में बारिश के कारण दरार आ गई थी। शनिवार की रात सलीम अपने परिवार के साथ आंगन में सो रहा था। इसी दौरान उसके मकान की छत गिर गई। इसमें उसका सारा सामान दब गया। रात को शोर होने पर लोग एकत्र हो गए। शुक्र रहा कि परिवार के सारे सदस्य बाहर थे और कोई जनहानि नहीं हुई। पीड़ित ने आर्थिक सहायता की मांग की है। कांधला के गांव गंगेरू स्थित हैंडलूम फैक्ट्री की दुकान की दीवार गिरने के कारण वहां पर काम कर रहा राशिद घायल हो गया। उसे लोगों ने बाहर निकाला। इसके अलावा गांव गंगेरू स्थित अमरूदीन के मकान की छत गिर गई। इसमें उसकी बेटा गुलशन, बेटी उस्मान (10), शौकीना (9) घायल हो गए। ग्रामीणों ने मलबे से घायलों को निकाल कर निजी चिकित्सालय में उपचार दिलवाया। गांव मलकपुर के फरमान, लुकमान, करीमुदीन, अब्बास के मकान की छत गिरने से उनका सामान मलबे के नीचे दब गया। मोहल्ला शेखजादगान निवासी नफीस एवं जाहिदा का मकान गिरने के कारण वहां पर रखा हजारों की कीमत का समान क्षतिग्रस्त हो गया।
चौसाना क्षेत्र के गांव खोड़समा में पीतम पुत्र मलखान, बीरसैन पुत्र मांगा, राममेहर पुत्र कर्म सिंह खोडसमा, कंवर पुत्र भरतू, देशपाल पुत्र रतन, सुदेश देवी पत्नी देवीनन, इसम पुत्र चेतूराम, सेवाराम पुत्र लाल सिंह, सुरेंद्र पुत्र पदमू निवासी इंद्रानगर मजरा खोडसमा, सोमपाल निवासी मुस्तफाबाद व इरशाद व साजिद निवासी भड़ी का मकान भी बारिश के कारण गिर गया। इसमें कंवर की एक भैंस की मौत हो गई और इरशाद की बेटी सादिया भी घायल हो गई। पीड़ित परिवारों का आरोप है कि मकान गिरने की जानकारी प्रशासन को दी गई, लेकिन किसी ने उनकी सुध नहीं ली।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें