फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रक चालक ने एसडीएम के परिवार की कार में साइड मारी

विज्ञापन
विज्ञापन
एसडीएम के परिवार की कार में साइड मारी
विज्ञापन

थानाभवन।
कस्बा थानाभवन में दिल्ली सहारनपुर हाइवे पर ट्रक चालक ने एसडीएम बड़ौत के परिवार की कार में साइड मार दी। कार क्षतिग्रस्त हो गई। गनीमत रही कि कार में सवार परिवार को चोट नहीं लगी।
विज्ञापन

बड़ौत एसडीएम अरविंद कुमार द्विवेदी का परिवार मंगलवार को किसी कार्य के सिलसिले में सहारनपुर जा रहा था। कार को अमित कुमार निवासी बागपत चला रहा था। जैसे ही उनकी कार दिल्ली सहारनपुर हाइवे पर कस्बा थानाभवन से आगे पहुंची, तो सामने से आए ट्रक चालक ने कार में साइड मार दी। शोरशराबा होने पर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। थानाध्यक्ष कृष्ण कुमार ने बताया कि आरोपी ट्रक चालक शावेज, निवासी ताजपुरा सहारनपुर ने कार में हुए नुकसान की भरपाई कर दी। इसके चलते मामले में कोई कार्रवाई नहीं की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें