गन्ना समिति पर तीसरे दिन भी जारी रहा धरना
शामली। भारतीय किसान मजदूर संयुक्त यूनियन का शामली गन्ना समिति कार्यालय पर धरना प्रदर्शन तीसरे दिन शनिवार को भी जारी रहा।
शनिवार को धरने पर बैठे किसानों ने अपनी मांगे दोहराईं और खेतों में खड़ी गन्ने की फसल के आधार पर बेसिक कोटा तय करने, बकाया भुगतान ब्याज सहित दिलाने, रिक्त गन्ना डेलीगेट का निर्वाचन कराने, बंद किए गए किसानों को बांड पुन: चालू कराने की मांग की गई। इस दौरान धरने की अध्यक्षता चौधरी धर्मवीर सिंह और संचालन चौधरी रणधीर सिंह ने किया। संगठन के प्रवक्ता राजवीर सिंह विद्रोही, चौधरी दिलशाद, विपुल, देशराज, सचिन पंवार, हाजी शादीन, चौधरी सलीम, चौधरी कोसर, चौधरी शमशाद, विनोद, ओमप्रकाश प्रधान, सतेंद्र पप्पू और सतबीर फौजी आदि मौजूद रहे।
हाईवे निर्माण की मांग को लेकर होगी पंचायत
शामली। दिल्ली-शामली सहारनपुर हाईवे निर्माण संघर्ष समिति के उपाध्यक्ष सुनील पंवार ने बताया कि हाइवे का अतिशीघ्र निर्माण कराने की मांग को लेकर एक अप्रैल को बागपत में पंचायत होगी, जिसमें बागपत, गाजियाबाद, शामली और सहारनपुर जिले के लोग शामिल होंगे। पंचायत को सफल बनाने के लिए शनिवार को गांव इस्लामपुर घसौली, चढ़ाव, गढ़ीश्याम, गंगेरु, नाला और एलम में जनसंपर्क किया गया। इस दौरान रूपिन तोमर, अरुण चौहान, अभय कुमार और वीरेंद्र सिंह भी साथ रहे।
विकास कार्यों की जांच कराने की मांग
शामली। तहसील शामली के गांव बंतीखेड़ा के लोगों ने जिलाधिकारी को शिकायत पत्र देकर गांव में हुए विकास कार्यों की जांच कराने की मांग की है। आरोप है कि गांव में विकास कार्यों के नाम पर अनियमितता की जा रही है। शिकायत करने वालों में संजीव कुमार, जगत सिंह, राहुल कुमार, योगेंद्र कुमार, प्रदीप कुमार, लोकेंद्र, ओमकार, तिरसपाल, अतेंद्र, विनोद कुमार, दीपक तोमर, संजय, रोहित तोमर, रविंद्र, अनिल कुमार, वेदप्रकाश, राजेंद्र और रामकुमार आदि शामिल हैं।
बगैर रजिस्ट्रेशन व्यापार करने का आरोप
शामली। कस्बा गढ़ीपुख्ता निवासी इरफान, मीर हसन, आसिफ, फैजान, अमित, वाजिद और यामीन आदि ने वाणिज्यकर विभाग के ज्वाइंट कमिश्नर सहित अन्य अधिकारियों को शिकायत पत्र भेजकर क्षेत्र में बगैर जीएसटी नंबर के व्यापार करने वालों पर कार्रवाई की मांग की है।