फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

श्रद्घाभक्ति के साथ मनाया नव संवत्सर

विज्ञापन
विज्ञापन
जलालाबाद (शामली)। कस्बे के प्राचीन श्री राधा-कृष्ण मंदिर मोहल्ला बोहरान चौक पर सामूहिक रुप से नव संवत्सर धूमधाम और श्रद्धाभक्ति के साथ मनाया गया। भगवान बांके बिहारी राधा-कृष्ण, वीर हनुमान, शिव परिवार के दरबार को फूलों से सजाया गया।
विज्ञापन

कस्बे की सुंदर कांड समिति द्वारा सामूहिक रुप से संगीतमय अखंड सुंदर कांड का संपूर्ण पाठ किया गया। समिति के गायक कलाकारों ने राधा कृष्ण, शिव-पार्वती, श्री राम व हनुमान जी के भक्ति भावपूर्ण भजनों से भक्ति रस की गंगा बहाई। कार्यक्रम में श्रद्धालु देर तक भजनों पर जमकर झूमे। भगत अवनीश ने नव संवत्सर के बारे में हिंदू नव वर्ष की महिमा, ऋतुओं के साथ समानता के अनुरूप समझाया। भगत बोधराज, पंडित राधेश्याम शर्मा ने सामूहिक रुप से हनुमान जी की प्रार्थना कर सभी के लिए सुख-शांति-समृद्घि व भाई चारे की कामना की। इस दौरान कार्यक्रम में पंडित चंद्रप्रकाश शर्मा, अशोक सैनी, राजेश सैनी, विनोद कुमार, शिव कुमार, हरीश कुमार शर्मा, राजकुमार रुहेला, हर्ष नारंग, सुभाष नारंग, राजकुमार शर्मा, पंडित होतीलाल शर्मा, संजय शर्मा, अमन बालियान, वंश शर्मा, सचिन सैनी, अतुल, रविता, कुसुम लता, शालू, लता, निशा, नीतू आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें