हाईकोर्ट बेंच के लिए वकीलों ने काम नहीं किया
कैराना (शामली)। हाईकोर्ट बेंच संघर्ष समिति के आह्वान पर अधिवक्ताओं ने कलमबंद हड़ताल रखी। इस दौरान अधिवक्ता न्यायिक कार्यों से पूर्ण रूप से विरत रहे।
शनिवार को बार एसोसिएशन कैराना की बैठक बार भवन में अध्यक्ष दिनेशचंद्र शर्मा की अध्यक्षता में आयोजित की गई। इसमें हाईकोर्ट बेंच संघर्ष समिति के आह्वान पर न्यायिक कार्यों से विरत रहने का प्रस्ताव पारित किया गया। इसके चलते तमाम अधिवक्ता न्यायिक कार्यों से विरत रहे। बैठक का संचालन बार एसोसिएशन के महासचिव सरवेज जंग द्वारा किया गया।
एसडीएम का कार्यक्षेत्र बदला
कैराना(शामली)। जिलाधिकारी इंद्र विक्रम सिंह ने प्रशासनिक व्यवस्था को सुदृढ़ करने के लिए कैराना व ऊन तहसील के एसडीएम को बदल दिया। उन्होंने कैराना एसडीएम विनोद कुमार सिंह का स्थानांतरण कर ऊन एसडीएम के रूप में कर दिया। जबकि ऊन तहसील के एसडीएम दुष्यंत कुमार मौर्य को कैराना तहसील का चार्ज सौंप दिया। दोनों एसडीएम ने अपनी-अपनी तहसील मुख्यालयों पर पहुंचकर कार्यभार ग्रहण कर लिया है। दुष्यंत कुमार मौर्य इससे पूर्व भी कैराना में एसडीएम रह चुके हैं।