फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लूट की झूठी सूचना से पुलिस में मचा हड़कंप

विज्ञापन
विज्ञापन
लूट की सूचना देने वाला गिरफ्तार
विज्ञापन

चौसाना(शामली)। युवक ने रविवार रात लूट की फर्जी सूचना देकर पुलिस महकमे में खलबली मचा दी। पुलिस की जांच में मामला फर्जी निकला।
गांव टोडा निवासी अजय पुत्र मांगेराम ने पुलिस कंट्रोल रूम को कॉल करके सूचना दी कि थानाभवन बाईपास पर बदमाशों ने उससे बाइक लूट ली और फरार हो गए। चौसाना पुलिस चौकी से कुछ दूरी पर ही लूट होने की सूचना से पुलिस महकमे में खलबली मच गई। पुलिस मौके पर पहुंची तो सूचना देने वाला अजय नशे की हालत में मिला। कुछ दूरी पर ही पान का खोखा संचालक सुरेश ने पुलिस को बताया कि युवक अपनी बाइक को यहां छोड़कर चला गया था। इसके बाद पुलिस अजय को चौकी ले आई, तो वहां पर अजय ने खुद को वकील बताते हुए पुलिसकर्मियों को देख लेने की धमकी दी। पुलिस ने अजय को झूठी सूचना देने तथा शांतिभंग की आशंका में गिरफ्तार कर सोमवार सुबह मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश कर दिया।
विज्ञापन


चकरोड पर मिला किसान का शव
चौसाना(शामली)। करनाल (हरियाणा) के थाना असंद क्षेत्र स्थित गांव अलावला निवासी लोकेश (53) पुत्र श्याम सिंह चौकी चौसाना क्षेत्र के गांव श्यामली-श्यामला में स्थित अपनी कृषि भूमि पर खेती करता है। रविवार को वह एक शादी समारोह में शामिल होने गया था। देर रात तक वह अपने कमरे पर नहीं पहुंचा। सोमवार सुबह जब किसान अपने खेतों की तरफ जा रहे थे, तो चकरोड पर लोकेश का शव पड़ा मिला। उसके मुंह और कान से खून बह रहा था। ग्रामीणों ने मामले की सूचना पुलिस को दी, जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने घटना की जानकारी किसान लोकेश के परिजनों को दी। हरियाणा से उसके परिजन भी मौके पर पहुंचे, जिसके बाद पंचनामा भरकर पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस का कहना है कि प्रारंभिक जांच में किसान लोकेश की मृत्यु अत्यधिक शराब पीने की वजह से हुई। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें