समेकित शिक्षा के अंतर्गत बीआरसी कैराना पर दिव्यांग बच्चों की जांच के लिए शिविर लगाया गया। इसमें जांच करते हुए विशिष्ट आवश्यकता वाले बच्चों की सूची तैयार की।
शुक्रवार को एलिम्को कानपुर के सहयोग से कैराना बीआरसी पर आयोजित शिविर में कैराना, कांधला और ऊन ब्लाक के स्कूलों के दिव्यांग बच्चों का डाक्टरों ने शारीरिक परीक्षण करते हुए विशिष्ट आवश्यकता वाले बच्चों को दिए जाने वाले यंत्रों की सूची तैयार की। बीएसए ने बताया कि रविवार को शामली बीआरसी पर शिविर का आयोजन होगा। जिसमें शामली और थानाभवन ब्लाक के बच्चें प्रतिभाग करेंगे। उन्होंने सभी एबीआरसी और एनपीआरसी को अपने-अपने ब्लाक के बच्चों को साथ लेकर समय पर शिविर में पहुंचने के निर्देश दिए। अगर किसी ने भी कोई लापरवाही की तो उनके खिलाफ विभागीय कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने बताया कि दिव्यांगता के मापन के बाद सभी बच्चों को जल्द ही यंत्र वितरित कराएं जाएंगे।