कैराना (ब्यूरो)। कोतवाली में प्राचीन शिव मंदिर का जीर्णोद्घार किया गया। पांच दिनों से पंडित मनोज नोटियाल द्वारा शिव परिवार, मां भगवती, राम दरबार, राधा कृष्ण, भैरव बाबा भगवान हनुमान की मूर्तियों का शुद्धिकरण किया जा रहा था। शुक्रवार की सुबह पंडित मनोज नोटियाल ने मुख्य यजमान कोतवाली प्रभारी धर्मेंद्र सिंह पंवार एवं एसआई नेमचंद सपरिवार हवन यज्ञ कराया। इसके पश्चात मूर्तियों की प्राण प्रतिष्ठा एवं पूर्ण आहुति दी गई। इसके पश्चात पुलिस अधीक्षक डाक्टर अजय पाल शर्मा ने मंदिर में पूजा अर्चना की। महाआरती और भगवान को भोग लगाने के पश्चात भंडारे में प्रसाद वितरण किया गया।