झिंझाना। शनिवार सुबह अधिक कोहरा होने के कारण एक ट्रक ने कैंटर टक्कर में मार दी। हादसे में दो घायल हो गए। थाना प्रभारी भगवत सिंह ने बताया कि कैंटर सवार लोग सरधना में जा रहे थे। कैंटर को लेकर चालक पंजाब से लेकर चला था। जो झिंझाना के रास्ते सरधना ला रहा था। इस दौरान काठा नदी के पास कोहरा होने के कारण ट्रक ने कैंटर में टक्कर मार दी। हादसे में कैंटर सवार यूआद, रूपा निवासी गांव मक्कू जिला फिराजपुर पंजाब घायल हो गए।
पुरानी रंजिश ग्रामीण को पीटा
कैराना।
शनिवार को गोगवान निवासी जाबिर पुत्र यासीन ने कोतवाली में तहरीर देकर बताया कि वह दोपहर के समय अपने खेत पर किसी कार्य से जा रहा था। तभी गांव के ही तीन आरोपियों ने पुरानी रंजिश के चलते उसे रास्ते में घेर लिया और लाठी डंडों से मारपीट कर घायल कर दिया। शोर मचाने पर आसपास के ग्रामीण मौके पर एकत्र हो गये तथा आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए। पुलिस ने जाबिर की तहरीर के आधार पर गोगवान निवासी राशिद, सफात, कुम्मत के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी।