फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जनपद में यूजी और पीजी के लिए अभी तक हुए 15

विज्ञापन
विज्ञापन
शामली।
विज्ञापन

चौधरी चरण सिंह यूनिवर्सिटी से संबद्ध डिग्री कॉलेजों में यूजी और पीजी प्रथम वर्ष के दाखिलों के लिए पंजीकरण चल रहे हैं। जनपद के दो राजकीय और दो एडेड कॉलेजों में बुधवार तक 15,837 पंजीकरण हो चुके हैं। पंजीकरण के लिए अभी दो दिन शेष हैं और यह आंकड़ा 18 हजार से ऊपर पहुंचने की उम्मीद है। जबकि जनपद के चार डिग्री कॉलेजों में बीए, बीकॉम, बीएससी और बीएससी (एजी) में 2200 सीटें हैं।
बीए प्रथम वर्ष में शामली के वीवी पीजी, कांधला के हिंदू राजकीय और कैराना के विजय सिंह पथिक राजकीय कॉलेज में कुल मिलाकर लगभग 1060 सीटें है। जिनमें वीवी पीजी में 500, हिंदू राजकीय कांधला में 240 और विजय सिंह पथिक कैराना में लगभग 320 सीटें है, लेकिन अभी पंजीकरण के दो दिन बाकी हैं। जनपद में बीएससी में तीनों कॉलेजों में लगभग 600 सीटें हैं। जिसमें आरके पीजी कॉलेज शामली में 300, विजय सिंह पथिक कैराना में 120 और हिंदू महाविद्यालय कांधला में 180 सीटें है। जबकि अभी तक बीएससी में 3161 पंजीकरण हो चुके हैं।
विज्ञापन


बीकॉम और बीएससी (एजी) में जबरदस्त मारामारी
बीकॉम में दाखिलों को लेकर सबसे ज्यादा मारामारी रहेगी। सात गुणा से भी ज्यादा छात्र-छात्राओं को प्राइवेट कॉलेजों या अन्य जिलों का रास्ता देखना पडे़गा। जनपद में बीकॉम प्रथम वर्ष में तीन कॉलेजों में कुल 360 सीटें उपलब्ध हैं। जिसमें शहर के वीवी पीजी में 120, विजय सिंह पथिक कैराना में 120 और राजकीय हिंदू महाविद्यालय कांधला में 120 सीटें हैं। बीकॉम मेें अभी तक 2400 पंजीकरण हो चुके हैं। उधर, जनपद में बीएससी कृषि का एकमात्र आरके पीजी कॉलेज में ही प्रथम वर्ष में केवल 160 सीटें ही उपलब्ध हैं। जनपद में बीएससी कृषि में दाखिले के लिए अन्य जिलों और स्टेट के छात्र भी दाखिले के लिए पंजीकरण कराते हैं। हरियाणा और यूपी में लखीमपुर खीरी, शाहजहांपुर व बरेली से भी छात्र भी यहां दाखिला लेते हैं। अभी तक सीटों के सापेक्ष नौ गुणा 1479 पंजीकरण हो चुके हैं।
विज्ञापन


प्रोफेशनल कोर्स से बच्चों का मोह भंग
जनपद में प्रोफेशनल कोर्स के लिए छात्र-छात्राओं की रुचि नहीं दिख रही है। अभी तक पूरे जनपद में बीबीए में केवल 52 पंजीकरण हुए हैं। जबकि बीसीए में कुल 65 पंजीकरण हो सके हैं। जिससे साफ नजर आ रहा है कि जनपद के युवाओं को प्रोफेशनल कोर्स के प्रति रुचि नहीं है।

बुधवार तक हुए पंजीकरण की स्थिति
विषय पंजीकरण संख्या
बीए 7564
बीकॉम 2400
बीएससी विज्ञान 3161
बीएससी कृषि 1479
एमएससी 243
एमएससी कृषि 430
एमए 281
बीएससी गृह विज्ञान 20
बीसीए 65
बीबीए 52
बीएड 19
बीईएलएड 122
बीएससी कंप्यूटर 1
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें