फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तालाब का चिन्हीकरण करने पहुंचे लेखपाल से अभद्रता

विज्ञापन
विज्ञापन
कैराना (शामली)। गांव दभेड़ी खुर्द में तालाब की जमीन का चिन्हीकरण करने पहुंचे लेखपाल के साथ ग्रामीणों ने अभद्रता कर दी। विरोध करते हुए चिन्हीकरण नहीं होने दिया। इस पर लेखपाल ने उच्चाधिकारियों को अवगत कराकर चिन्हीकरण के लिए पुलिस बल की मांग की है।
विज्ञापन

गांव दभेड़ी खुर्द की ग्राम प्रधान मोशिना चौधरी ने तहसील दिवस में शिकायत कर कहा था कि तालाब की जमीन पर कुछ लोगों ने अवैध कब्जा कर लिया है। पूर्व में तालाब की जमीन की डोल बंदी कराई गई थी, लेकिन लोगों ने डोल को तोड़ दिया है। बृहस्पतिवार को उसी शिकायत पर लेखपाल बालेश्वर दास ने गांव में पहुंचकर तालाब का चिन्हीकरण किया। इसी दौरान ग्रामीण एकत्र हो गए और चिन्हीकरण का विरोध करने लगे। आरोप है कि लेखपाल के साथ गाली गलौज भी की गइ। इस कारण लेखपाल बगैर चिन्हीकरण के लौट गया। लेखपाल ने उच्चाधिकारियों को सूचना भेजकर तालाब का चिन्हीकरण कराने के लिए पुलिस बल साथ भिजवाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें