फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आरएसएस के शिविर में योग की दी और पथ संचलन किया

विज्ञापन
विज्ञापन
शामली। राष्ट्र सेवा समिति मेरठ के तत्वावधान में सेंट आरसी स्कूल में चल रहे 15 दिवसीय ग्रीष्मकालीन प्रशिक्षण शिविर में महिलाओं को शारीरिक विकास की जानकारी दी। इस शिविर में 23 जिलों से 238 महिलाएं प्रशिक्षण ले रही है। 25 शिक्षिकाएं प्रशिक्षण दे रही है। इसके बाद सभी महिला और शिक्षिकाओं ने शहर में पथ संचलन किया। लोगों ने पुष्प की वर्षा कर स्वागत किया। एक वेश में सभी महिला कदम से कदम मिलाकर ध्वज के साथ चलती रही। शिविर का संचालन 11 जून को सांय छह बजे होगा। संचलन का समापन शिव शक्ति वाटिका में वंदे मातर्म के साथ हुआ। इस दौरान सरिता भाटिया, मंजू शर्मा, नीरू, सुनीता, पूनम, रेणू, वेदप्रभा, सविता आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें