फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: महिला जनसुनवाई में 14 मामलों की सुनवाई, अधिकारियों को दिए निस्तारण के निर्देश

Fri, 08 May 2026 12:45 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
विज्ञापन
शामली विकास भवन में महिलाओं की ​शिकायत सुनती राज्य महिला आयोग की सदस्य मनीषा अहलावत । संवाद
विज्ञापन
शामली। बृहस्पतिवार को विकास भवन सभागार में महिला जनसुनवाई कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की सदस्य मनीषा अहलावत ने महिलाओं की समस्याओं को सुनकर संबंधित अधिकारियों को नियमानुसार और समयबद्ध तरीके से निस्तारण करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि महिलाओं को अपनी शिकायतों के समाधान के लिए बार-बार कार्यालयों के चक्कर नहीं लगाने पड़ने चाहिए।
विज्ञापन

कार्यक्रम में कुल 14 मामलों की सुनवाई की गई। इनमें मारपीट, घरेलू हिंसा और जमीन विवाद से जुड़े मामले प्रमुख रूप से सामने आए। महिला आयोग सदस्य ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि प्रत्येक प्रार्थना पत्र का समय से निस्तारण सुनिश्चित किया जाए तथा किसी भी स्तर पर लापरवाही न बरती जाए।
कार्यक्रम में डिप्टी कलेक्टर हामिद हुसैन, अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. अश्वनी, क्षेत्राधिकारी सदर जितेंद्र सिंह, जिला समाज कल्याण अधिकारी रीतू, जिला प्रोबेशन अधिकारी मोहम्मद मुशफेकीन, जिला कार्यक्रम अधिकारी यामिनी रंजन आदि मौजूद रहें।
विज्ञापन


इस तरह की शिकायतें लेकर पहुंची महिलाएं
पक्की गढ़ी की रहने वाली वृद्धा आमना ने बताया कि दो माह से वृद्धा पेंशन नहीं मिलने का आरोप लगाया। आरोप है कि बार-बार शिकायत के बावजूद सुनवाई नहीं हो पा रही है। शामली की तारा ने बताया कि पति कलक्ट्रेट में लिपिक थे। अब सेवानिवृत्त हो चुके हैं। आरोप है पति को पीएफ और अन्य का लाभ नहीं दिया जा रहा। एक महिला ने छेड़छाड़ के आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की गुहार लगाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें