युवा पीढ़ी को गीता का ज्ञान होना बेहद आवश्यक : गिरि
शामली।
घर-घर गीता पहुंचाने का संकल्प लेने वाले बीकानेर के शिवबाड़ी शिवमठ लालेश्वर महादेव मंदिर के महंत स्वामी संवित सोम गिरि का बुधवार को शहर के मंदिर हनुमान धाम पर स्वागत किया गया। इस दौरान स्वामी सोम गिरि ने कहा कि युवा पीढ़ी को गीता का ज्ञान होना बेहद आवश्यक बताया।
गीता का जीवन में बहुत महत्व है। वह वर्ष 1995 से गीता को घर-घर पहुंचाने का संकल्प लेकर निकले हैं, ताकि लोगों में संस्कार पैदा हों। उन्होंने कहा कि युवा पीढ़ी में गीता के बारे में जानकारी का अभाव है, जिससे संस्कार भी नहीं मिल पा रहे हैं। गीता हमारे अंदर अच्छे संस्कार पैदा करती है। अभिभावकों को भी अपने बच्चों को गीता का पाठ करने के लिए प्रेरित करना चाहिए। उन्होंने बताया कि समय-समय पर गीता ज्ञान की परीक्षाओं का भी आयोजन कराते हैं, जिसमें छात्र-छात्राएं भी भाग लेते हैं। हनुमान धाम मंदिर स मिति के प्रधान सलिल द्विवेदी को भी उन्होंने गीता भी भेंट की। इस दौरान मुकेश मैनेजर, चंचल द्विवेदी, आयुष, अमित प्रजापति आदि मौजूद रहे।