पतंजलि योगपीठ हरिद्वार की आरे से चल रहे पांच दिवसीय योग शिविर का बृहस्पतिवार को समापन हो गया। जिसमें ग्रामीणों को विभिन्न योगासनों का अभ्यास कराते हुए करो योग रहो निरोग के प्रति जागरूक किया।
बृहस्पतिवार को गांव भाटू में योग शिविर आरोग्य हवन के साथ समाप्त हो गया। ग्रामीणों ने वेदमंत्रों के उच्चारण के साथ आहुति देकर हवन संपन्न कराया। शिविर के अंतिम दिन योग प्रशिक्षक नरेंद्र सिंह ने पिछले दिनों कराए गए सभी योगासनों का अभ्यास कराते हुए उनसे होने वाले लाभ के बारे में विस्तार से बताया। उन्होंने सभी को स्वस्थ रहने के लिए करो योग रहो निरोग के प्रति जागरूक किया। अगला योग शिविर गांव जाफरपुर में चलेगा। इस दौरान कुलदीप, वीरसिंह, बाबू, धर्मपाल, इरफान, कार्तिक, मेनपाल, सोनू, सुनील, महावीर, गौरव, यशपाल आदि मौजूद रहे।