अध्यापक ने छात्र को डंडे से पीटा
शामली।
शहर के एक प्राइवेट स्कूल में अध्यापक ने छात्र की डंडे से पिटाई कर दी। छात्र को साथ लेकर उसके पिता ने शामली कोतवाली पहुंचकर शिकायत की, लेकिन इसी दौरान स्कूल प्रबंधन से जुड़े लोग कोतवाली पहुंचे और समझा बुझाकर छात्र तथा उसके पिता को साथ ले गए।
छात्र ऊन क्षेत्र का रहने वाला है और शामली में कैराना रोड स्थित प्राइवेट स्कूल में कक्षा 9 वीं में पढ़ता है। मंगलवार शाम छात्र को साथ लेकर उसके पिता शामली कोतवाली पहुंचे। आरोप लगाया कि अध्यापक ने मंगलवार दोपहर बगैर किसी गलती के छात्र को डंडे से पीटा। आरोपी अध्यापक के खिलाफ कार्रवाई की मांग की गई। इसी दौरान स्कूल प्रबंधन के लोग भी कोतवाली पहुंच गए। उन्होंने कहा कि जांच कराकर अध्यापक के खिलाफ कार्रवाई कराएंगे। इसके चलते छात्र का पिता भी बगैर तहरीर दिए ही लौट गया।