फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कॉलेजों में बोर्ड रिजल्ट अच्छा रहने पर रहा खुशी का माहौल

विज्ञापन
विज्ञापन
शामली।
विज्ञापन

जनपद के कॉलेजों में हाईस्कूल और इंटर का रिजल्ट अच्छा रहने पर खुशी का माहौल रहा। प्रधानाचार्य और शिक्षकों ने कॉलेज के प्रथम, द्वितीय और तृतीय आने वाले छात्र-छात्राओं को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
विज्ञापन

वीवी इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य एसके आर्य ने बताया कि कॉलेज का इंटर का विज्ञान वर्ग का परीक्षाफल 81 प्रतिशत रहा। जिसमें विज्ञान वर्ग का 94 प्रतिशत रहा। कला वर्ग का 75 प्रतिशत रहा। वहीं हाईस्कूल का रिजल्ट 79.5 प्रतिशत रहा। अदमान सैफी ने 81.83 प्रतिशत के साथ प्रथम स्थान प्राप्त किया। वहीं, आरके पीजी कॉलेज के प्रधानाचार्य कैप्टन लोकेंद्र सिंह ने बताया कि इंटर विज्ञान वर्ग में अंकित ने 83.60 प्रतिशत और सागर ने 80.20 प्रतिशत अंक प्राप्त किए। वहीं कृषि वर्ग में आकाश कुमार ने 87.20 प्रतिशत, अभिषेक ने 81.30 प्रतिशत व अभि संधु ने 81 प्रतिशत अंक प्राप्त किए है। हाईस्कूल का रिजल्ट 99.16 प्रतिशत रिजल्ट रहा। कॉलेज प्रबंधक चौधरी ब्रह्म सिंह और शिक्षकों ने मेधावियों को बधाई दी। केकेजीएस भैंसवाल की प्रधानाचार्या शिमला ने बताया कि कॉलेज का रिजल्ट शत प्रतिशत रहा है। इंटर में 50 छात्राओं ने परीक्षा दी थी। जिसमें 15 छात्राएं प्रथम श्रेणी के साथ और 31 छात्राएं द्वितीय श्रेणी से पास हुई। हाईस्कूल में 168 छात्राओं ने परीक्षा दी थी। 46 छात्राओं ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। प्रबंध संचालिका सीमा वर्मा व शिक्षकों ने सभी को बधाई दी। जनता आदर्श इंटर कॉलेज मालैंडी के प्रधानाचार्य निर्भय सिंह ने बताया कि कॉलेज का हाईस्कूल का रिजल्ट 79.47 प्रतिशत व इंटर का 80.47 प्रतिशत रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें